हल्द्वानी :वन क्षेत्राधिकारी का ऑडियो वायरल चार लाख रुपए रिश्वत की की डिमांड.. सुने ऑडियो

हल्द्वानी: वन विभाग का तराई पूर्वी वन प्रभाग एक बार फिर चर्चाओं में है। जहां वन क्षेत्राधिकारी द्वारा लकड़ियों की तस्करी पर रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में खटीमा के किलपुरा रेंज का वन क्षेत्रधिकारी लकड़ी तस्कर से अवैध पेड़ों के कटान के मामले में पैसे की डिमांड कर रहा है, जिसमें वह पहले 2 लाख रुपये ले चुका है और अब फिर से 2 लाख की डिमांड कर दबाव डाल रहा है।
साथ ही वह टीम के छापेमारी की जानकारी देते हुए लकड़ी के गिलटों को वहां से हटाने की बात कह रहा है। तराई पूर्वी वन प्रभाग पहले भी कई ऑडियो वायरल होने से चर्चाओं में रहा है।
मामला संज्ञान में आने के बाद तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने मामले में एसडीओ खटीमा को जांच के आदेश दे दिए हैं साथ ही वन क्षेत्राधिकारी को डीएफओ कार्यालय से अटैच कर दिया गया है, मामले को देखते हुए वन अधिकारियों ने एक जगह छापेमारी भी की जिसमें उन्हें सागौन के कुछ गिलटे भी बरामद हुए हैं, डीएफओ संदीप कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट सामने आते ही आरोपी वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार