अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर युवक के बाइक पर गिरी पत्थर हल्द्वानी निवासी बाइक सवार की मौत

नैनीताल :उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गो में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, आए दिन सड़क हादसे में लोग अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं। इसी बीच नैनीताल जनपद से दोपहर खबर सामने आई है।अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक खाई में गिरी गई। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह हल्द्वानी के मंगल पंङाव निवासी सौरभ सागर (28) और उसका साथी पंकज गोस्वामी बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे। हाइवे पर थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस व वहां से जा रहे सेना के जवानों के साथ मिलकर दोनों घायलों को गरम पानी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया। पंकज गोस्वामी को हल्द्वानी भेजा गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार