हल्द्वानी: शेरनाला उफान पर लोग जान जोखिम में डालने को तैयार-देखे-(VIDEO)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कुमाऊँ मंडल के कई हिस्सों में पिछले चौबीस घंटों से भारी बरसात हो रही है ऐसे में नदी नाले उफान पर है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात के चलते हल्द्वानी- चोरगलिया- सितारगंज मार्ग पर पड़ने वाला शेरनाला उफान पर है जहां भारी मात्रा में पहाड़ों से पानी सड़क पर पड़ने वाले नाले पर आ गया है ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे हैं ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Ad

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लोगों से नाला नहीं पार करने की अपील कर रहे हैं उसके बावजूद लोग अपनी जान को परवाह किए बगैर नाले में अपने वाहन उतार पार कर रहे हैं ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग नाले में अपने वाहन उतार पार कर रहे हैं।

पूर्व में इस जगह पर कई हादसे हो चुके हैं जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में आलम ही रहा तो कभी न कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें