Haldwani News: करवा चौथ पर SSP नैनीताल ने महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया विशेष तोहफा, चेहरे पर आई मुस्कान
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा करवा चौथ के मौके पर नैनीताल पुलिस में तैनात महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है
SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने करवा चौथ के दिन महिला कर्मियों की पूरे दिन ड्यूटी न लगाने के आदेश जारी किया हैकहा पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ विषम परिस्थितियों में भी निभाती हैं अपनी ड्यूटी”
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा* ने आज महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष तोहफा देते हुए उन्हें करवाचौथ के अवसर पर आज पूरे दिन की अवकाश की अनुमति दी।
यह निर्णय महिला पुलिस कर्मियों के प्रति एसएसपी की संवेदनशीलता और उनकी मेहनत को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
*कल सायं ही इस विशेष अवकाश की घोषणा से पुलिस की महिला कर्मी काफी उत्साहित व अपने परिवार के साथ इस खास दिन को मनाने के लिए तैयार हैं।
*एसएसपी ने इस अवसर पर कहा,* "महिला पुलिस कर्मियों की *मेहनत और समर्पण* को सराहा जाना चाहिए। महिला पुलिस अधिकारी कठिनाइयों और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी *अपने कर्तव्यों को उत्कृष्टता के साथ निभाती हैं।* चाहे वह आपातकालीन स्थिति हो या सामाजिक चुनौतियाँ, *महिला पुलिस कर्मी हमेशा अपनी प्रतिबद्धता और साहस का परिचय देती हैं।*
*उनका समर्पण न केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है, बल्कि वे समाज में एक सकारात्मक उदाहरण भी पेश करती हैं।*
कहा कि हमें गर्व है कि हमारी टीम में ऐसी प्रतिभाशाली महिलाएं हैं, जो दिन-रात अपने कर्तव्यों का पालन करती हैं।”
जनपद की महिला पुलिस कर्मियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए एसएसपी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस विशेष अवसर पर अपने परिवार के साथ समय बिताने की खुशी जाहिर की।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO