हल्द्वानी: मुंबई पुलिस का DSP बन महिला से 2 लाख की ठगी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: शहर के मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने साथ ₹197452 की धोखाधड़ी का मामला पुलिस में दर्ज कराया है पुलिस ने पूरे मामले में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. कुसुम खेडा गैस गोदाम रोड रेशमबाग प्रभात कॉलोनी के रहने वाली महिला ने तहरीर देते हुए कहां की 19 जून को अज्ञात व्यक्ति का फोन आता है

Ad

जहां व्यक्ति ने दावा किया कि मुंबई में किसी कंपनी को आपने पार्सल भेजा है जहां आपकी आईडी लगी हुई है. जिसमें अवैध सामान का होना पाया गया है.जिसके बाद महिला ने कहा कि उसने कोई पार्सल नहीं भेजा है. मैंने कहा यह मैंने नहीं किया है आप मुझे डीटेल्स बताइए उन्होने कहा हम आपकी मुम्बई साइबर क्राइम से बात कराते हैं जहाँ पर DSP बनके मुझसे बात की गई एवं भयभीत किया गया और कहा गया कि आपके ऊपर मानी लोडिंग और ड्रग्स केस बन रहा है क्योकी आपका आधार कार्ड व नम्बर इन गतिविधियों में इस्तेमाल हुआ है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

जिसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर मुम्बई पुलिस का एक ऑफिशियल लेटर भेजा गया जिसमें उन्होने बोला आपको 98726 रुपए दो बार धनराशी भेजना पड़ेगा जो की दोषारोपण सिद्ध ना होने पर 15 मिनट बाद जांच के बाद पैसा वापस कर दिया जाएगा .इस बात की किसी को भी सूचना देने पर आपके खिलाफ कानूनी कारवाई कर दी जाएगी जिससे वह भयभीत हो गई और अकाउंट पर अपने और अपने बहन से ₹197452 ट्रांसफर कर दिए.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


जिसके बाद अपराधियों ने व्हाट्सएप पर भेजे गए अपने सारे डाक्यूमेंट्स को डिलीट कर दिए. जिसके बाद ठगी का अहसास हुआ आरोपियों के फोन नंबर पर फोन करने की कोशिश की तो उनका नंबर भी बंद जाने लगा. पूरे मामले में पीड़ित महिला ने मुखानी थाना ने मामला दर्ज कराया है. मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले को साइबर सेल को हस्तांतरित किया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें