हल्द्वानी:सैलानियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, सात घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:सैलानियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, सात घायल

Ad

हल्द्वानी-नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की कार नैनीताल रोड खेर आमपड़ाव के पास 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में नौ साल की बालिका की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, झनकट खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर निवासी मो. परवेज अपनी कार से परिवार से नैनीताल घूमने गए थे। सोमवार को वे लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, कार में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। दोपहर करीब दो बजे आम पड़ाव मटियाली बैंड के समीप संकरी पुलिया पर अनियंत्रित हुई कार खाई में जा गिरी। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां बड़ी-बड़ी चट्टानें हैं।

बीच स्थानीय युवाओं, यात्रियों और चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार, पुलिस कर्मी दिनेश कार्की ने घायलो को किसी तरह खाई से निकालकर एंबुलेंस व अन्य वाहनों से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।
एसटीएच के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शाम 3.20 बजे आठ घायलों को गंभीर हालत में लाया गया जिसमें आयशा (9) पुत्री मो. परवेज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि आमिर (22), नसरीन (45), रूकसा (30), रायशा (8) मोहियुद्दीन (47), मंतशा (17) और मो. परवेज (35) को भर्ती कर लिया गया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें