हल्द्वानी:दो सांड़ों की लड़ाई में स्कूटी सवार की जान पर बन आई…देखें VIDEO पुलिस के छुटे पसीने

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:शहर में इन दोनों लोग आवारा जानवरों के आतंक से आम जनता बेहद परेशान है जिस कारण कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं तो कई लोग घायल भी हुए है. गुरुवार को नैनीताल रोड पर हल्द्वानी कोतवाली गेट के सामने दो सांड आपस में लड़ गए जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई. काफी देर तक सांडों की लड़ाई के कारण स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

Ad

वहीं सांडों ने उनकी स्कूटी भी तोड़ दी. सांडो की इस लड़ाई में लोगों ने भी बमुश्किल सड़क से भागकर अपनी जान बचाई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.सांडो की लड़ाई को छुड़ाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस के कई जवान बैरिकेड लेकर सांडों की लड़ाई को छुड़ाने लगे जहां काफी देर बाद पुलिस ने बैरिकेड के माध्यम से दोनों सांडो को अलग-अलग किया.

लड़ाई खत्म हुई तो लड़ते-लड़ते.दोनों सांड सड़क पर ही भागने लगे.सांडो की इस लड़ाई के चलते नैनीताल हाईवे काफी देर तक बाधित रहा जहां दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई.
लोगों का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा अब हल्द्वानी शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है जिस कारण कई हादसे हो रहे हैं,

स्थानीय लोगों का कहना है की नगर निगम और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है हल्द्वानी शहर में आवारा जानवरों का झुंड लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है आवारा जानवरों के चलते रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं जहां इंसानों के साथ-साथ जानवरों की भी जान जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें