हल्द्वानी:145 साल पुरानी रामलीला में हुआ रावण दहन(वीडियो)देखें राम रावण युद्ध)

हल्द्वानी में पिछले 145 साल से हो रही कुमाऊँ की सबसे प्राचीन रामलीला के अंतिम दिन राम और रावण युद्ध के बाद रावण वध हुआ, इसी के साथ विजयदशमी दशहरा यानी बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्यौहार मनाया गया। सबसे प्राचीन रामलीला मैदान में हो रही रामलीला के आयोजन के साथ ही रावण वध हुआ और रावण का विशालकाय 55 फीट का पुतला दहन किया गया साथ ही कोरोना रूपी रावण को भी समाप्त करने की अपील की गई।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला सहित शहर के तमाम जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे, विजयदशमी दशहरे के इस पावन पर्व पर समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने और अच्छाइयों को अपनाने का आह्वान किया गया, साथ ही अपने अंदर के रावण का वध कर प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार