रंजिशन युवक ने धारदार हथियार से हाथ काट कर अलग किया हल्द्वानी के सुशीला अस्पताल में भर्ती
पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर रियांसी गांव में आपसी रंजिश के चलते हुए विवाद में युवक ने खुकरी से वार कर गांव के ही युवक का हाथ काट कर अलग कर दिया यही नहीं हमलावर ने ग्रामीण के सर पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है इस वारदात के बाद जहां क्षेत्र में दहशत का माहौल है तो वही घायल युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
रियांसी गांव के नवीन सिंह खड़ायत ने अपने ही गांव के ललित सिंह खड़ायत पर हमला कर दिया बताया जा रहा है। कि खुकरी के प्रहार से नवीन खड़ायत ने ललित का हाथ काट कर शरीर से अलग कर दिया। यही नहीं उसके बाद खुकरी से सर पर ही प्रहार कर दिया इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वड्डा चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हमलावर को गिरफ्तार किया साथ ही घायल को तत्काल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है जबकि हमलावर को गिरफ्तार करते हुए धारा 307 और 326 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..