हल्द्वानी: एटीएम में चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी :कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एटीएम में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दीपक सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा नैनीताल रोड के मैनेजर द्वारा कोतवाली हल्द्वानी आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों के द्वारा उनके बैंक के एटीएम मशीन को खोलने की कोशिश की गई है और मशीन में से कुछ पुर्जों को उखाड़ के ले गए हैं। उक्त संबंध में तत्काल कोतवाली हल्द्वानी मे उपरोक्त घटना के खुलासे हेतु अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
जिस क्रम में आज दिनांक 16-10-2021को उपनिरीक्षक संजय बृजवाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव के द्वारा मय पुलिस टीम के उक्त घटना में संलिप्त व्यक्ति को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सतीश कुमार उर्फ शिवा निवासी राजपुरा हल्द्वानी नैनीताल को रेलवे पटरी पार राजपुरा से रफ्तार करते हुए एटीएम के पुर्जे बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार