हल्द्वानी: बिना खाद्य लाइसेंस के दुकान चलाने पर हल्द्वानी के बड़े किराना व्यापारी को छह माह की सजा दो लाख अर्थदंड

हल्द्वानी :निर्णय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा अशोक कुमार मै0 अशोक कुमार अनिल कुमार, मीरा मार्ग हल्द्वानी को बिना खाद्य लाइसेंस कारोबार करने के आरोप में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 63 सपठित धारा 31 (1) के अन्तर्गत छ: माह के साधारण कारावास तथा दो लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
कैलाश चन्द्र टम्टा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी द्वारा दिनांक 24.01.2018 को निरीक्षण के दौरान उक्त खाद्य कारोबारकर्ता को बिना खाद्य लाइसेंस कारोबार करते हुए पाये जाने पर माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल के सम्मुख वाद दायर किया गया था जिसकी सुनवाई के उपरान्त उपरोक्तानुसार जुर्माना एवं साधारण कारावास का निर्णय सुनाया गया।
आगामी त्योहारों की तैयारी के मध्यनजर जनपद नैनीताल में माह सितम्बर में खाद्य तेल की गुणवत्ता रखने हेतु मार्केट सर्वे के उद्देश्य से विभाग द्वारा विभिन्न ब्रांडों के खाद्य तेलों के 10 नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु प्रेषित किये गये है। इसके अतिरिक्त विभिन्न खाद्य पदार्थों के दूध, घी, बेसन, मिर्च, दाल आदि के 19 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गये है। प्रयोगशाला द्वारा खाद्य पदार्थों के मानकों के अनुरूप नहीं पाये जाने पर न्याय निर्णायक अधिकारी नैनीताल के न्यायालय में 15 वाद दायर किये गये है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार