हल्द्वानी : ₹2000 के लिए के लिए युवक ने मौत को लगाया गले

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : ₹2000 की उधार नहीं चुका पाने से आहत एक युवक ने पत्नी की साड़ी की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेज दिया है बताया जा रहा है कि युवक काफी दिनों से परेशान चल रहा था।
मुखानी थाना क्षेत्र के शिवालिक विहार बिठौरिया निवासी 26 वर्षीय सोमवीर अपने कमरे में जाकर सो गया।

Ad

बताया जाता है कि इस बीच उसकी पत्नी दूसरे कमरे में जाकर सो गई। सुबह सोमवीर काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवारजन उसे जगाने पहुंचे तो देखा कि सोमवीर घरवाली के साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि सोमवीर ने बदायूं निवासी सुरेश से कुछ समय पूर्व दो हजार रूपये उधार लिये थे। सुरेश उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था।

कर्ज उतारने के लिए सोमवीर ने बीती शाम अपने भाई निरंजन से पैसे मांगे लेकिन उसने सोमवीर को कुछ दिन में पैसे देने की बात कही। इसके बाद वह कमरे में चला गया और आत्महत्या कर ली। युवक की 5 महीने पहले ही उधम सिंह नगर किच्छा से शादी हुई थी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें