अगर आप सोना चांदी में इन्वेस्ट कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर ,सोना चांदी के दामों में लगातार गिरावट जानिए ताजा रेट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली/ कानपुर : गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव 1300 रुपये प्रति किलो नीचे आ गया। इसी तरह से सोना के भाव में भी 100 रुपये प्रति दस ग्राम की नरमी आई। त्योहारी खरीदारी कमजोर पड़ने से बाजार में इस समय सुस्ती है। इसके साथ ही कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

चांदी का भाव आज 1300 रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर 60,300 रुपये पर आ गया। 10 ग्राम सोने का भाव 46,940.0 रुपये रहा 24 कैरेट सोना 220.0 रुपये गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना देते हैं सोना खरीदते समय हालमार्क ज्वैलरी खरीदने से आप धोखा खाने से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो हमेशा हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदने पर नकली सोना मिलने का चांस कम रहता है। हॉलमार्क वाले आभूषण बेचने पर ज्वेलर्स डिप्रेसिएशन कॉस्ट नहीं काटते हैं। आप जब भी अपने गहने को बेचने जाएंगे तो हॉलमार्क होने से इसका वाजिब दाम मिल सकेगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें