5 रुपए में ऑनलाइन पिज्जा के चक्कर में गांव आए 50 हजार, आप भी रहें सावधान खबर आपके लिए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रुड़की: साइबर ठगों का सबसे बड़ा हथियार है लालच। थोड़ा सा भी लालच में आकर लापरवाही बरतने वाले लोगों को साइबर ठग ऐसा चूना लगाते हैं। कि फिर पीड़ित पुलिस के चक्कर काटने पर मजबूर हो जाता है। अब रुड़की में आए इस मामले को ही ले लो जहां ₹5 के पिज्जा के लालच में युवक को ₹50 हजार का चूना लग गया। अब पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

Ad

बताया जा रहा है कि रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा मोहम्मद पुर गांव निवासी राजकुमार शर्मा ने पिज़्ज़ा ऑर्डर करने के लिए गूगल पर मोबाइल नंबर सर्च किया । जिसके बाद उन्हें एक नंबर मिला जिस पर उन्होंने कॉल की तो पता चला कि कंपनी की तरफ से ₹5 में पिज्जा देने की स्कीम दी गई है। जिसके बाद युवक को बताया गया कि उन्हें ₹5 जमा करने होंगे और उनके घर पिज़्ज़ा होम डिलीवरी कर दी जाएगी। साइबर ठग ने युवक को बताया कि वह मोबाइल पर कंपनी का एक लिंक भेजेंगे, जिसे क्लिक करते ही उनके खाते से ₹5 कट जाएंगे जिसके बाद उनके घर पिज़्ज़ा डिलीवरी होगा।

राजकुमार शर्मा ने मोबाइल पर आए लिंक को ओपन कर दिया। और ओपन करते ही उनके खाते से रकम साफ हो गई, जैसे ही बैंक से पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गए। ₹5 का पिज़्ज़ा का स्वाद पूरी तरह बेस्वाद हो गया। दोबारा से युवक ने उस नंबर पर जब फोन किया तो नंबर बंद आया जिसके बाद युवक ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले को पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच पड़ताल शुरू

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें