हल्द्वानी:जंगलों की आग से निपटने के लिए अभी से जुटा वन विभाग, अब इस तकनीकी से रुकेगी आग-पढ़े खबर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं हर साल बढ़ती जा रही है. जंगल की आग की घटना को कम करने के लिए वन विभाग अभी से तैयारी शुरू कर दिया है. हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा फॉरेस्ट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट मे सोमवार को जंगल की आग से निपटने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया.कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया जहां उन्होंने कहा कि जंगल की आग को कंट्रोल करने के लिए जन भागीदारी बहुत जरूरी है.

उन्होंने कहा कि जंगलों में लगने वाले आग की घटना को कम करने के लिए विभाग को सरकार द्वारा जो भी मदद चाहिए सरकार उसके लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने फॉरेस्ट फायर को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यशाला में फॉरेस्ट सर्विस ऑफ़ इंडिया के साइंटिस्ट ने फायर अलर्ट को लेकर जानकारी दी गई. इस दौरान वन विभाग के मुखिया प्रमुख वन संरक्षक डॉक्टर धनंजय मोहन ने ऑनलाइन कार्यशाला में जुड़े जहां कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के सीजन में जंगलों में लगने वाली आग की घटना को काम करने की वन विभाग की प्राथमिकता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन संरक्षक डॉ विनय भार्गव, हल्द्वानी डीएफओ कुंदन सिंह,नैनीताल डिवीजन के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, तराई पूर्वी वन विभाग हिमांशु बागरी सहित कई वन अधिकारी मौजूद रहे.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें