उत्तराखंड: रुड़की फायरिंग मामला: लाठी से पीटने का नया वीडियो आया सामने, फायरिंग के साथ-साथ चल रहे हैं लाठी डंडे व पत्थर-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार में रविवार को हुई गोलीबारी के मामले में अदालत ने प्रणव चैंपियन को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया. वहीं विधायक उमेश कुमार को 40- 40 हजार ₹ के 2 मुचलकों पर CJM कोर्ट ने जमानत दे दी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. फायरिंग और लाठी डंडे चलने का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां साफ देखा जा सकता है कि डंडे चल रहे हैं और दोनों तरफ से पथरा हो रही है तो वहीं चैंपियन की तरफ से जमकर फायरिंग हो रही है. फायरिंग से कुछ लोग बचने की कोशिश भी कर रहे हैं । पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है

Ad

आपको बता दें कि पुलिस ने रविवार को हुई गोलीबारी और सरेआम पिस्तौल घुमाने के मामले में खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा विधायक उमेश सिंह को हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. रविवार को हिरासत में लिए जाने के बाद इन दोनों नेताओं को पूरी रात हवालात में ही गुजारनी पड़ी थी.

मौजूदा विधायक उमेश सिंह ने कहा कि चैंपियन अपने समर्थकों के साथ मेरे दफ्तर पर आए थे और 100 से ज्यादा राउंड की फायरिंग की है. आज तक किसी मौजूदा विधायक के घर पर ऐसा नहीं हुआ है. मुझे लगता है कि इस घटना को लेकर मौजूदा सरकार कड़ी कार्रवाई होगी. मुझे उम्मीद है कि इस मामले में जो दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मैंने इस घटना को लेकर सीएम साहब से भी बात की है. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बीते काफी समय से खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बीच एक दूसरे को डराने और धमकाने का मामला सामने आ रहा था. शनिवार से पहले तक दोनों के बीच जारी ये बहस और तनातनी सोशल मीडिया तक ही सीमित थी लेकिन शनिवार को इसने सोशल मीडिया से निकलकर सड़क पर संग्राम का रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि उमेश कुमार,चैंपियन की एक पोस्ट को लेकर शनिवार रात को उनके लंढौर स्थित घर पर समर्थकों के साथ पहुंचे थे. चैंपियन जब वहां नहीं मिले तो उमेश अपने समर्थकों के साथ वापस लौट आए. रविवार को इसी बात का बदला लेने के लिए चैंपियन अपने समर्थकों के साथ उमेश के ऑफिस में धमक गए. जिसके बाद यह घटना हुई.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें