नई नवेली दुल्हन रात में पति को चाय पिलाकर किया बेहोश, फिर किया कांड, घरवालों के उड़ गए होश
नई नवेली दुल्हन रात में पति को चाय पिलाकर किया बेहोश, फिर दुल्हन ने जो कांड किया उसे कर जानकर आप हैरान हो जाएंगे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी और जेवरात लेकर विवाहिता लापता हो गई। सोमवार सुबह परिवार के लोग जागे तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी एक माह पहले थाना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद सब ठीकठाक चल रहा था। उसका आरोप है कि 26 जनवरी की रात उसकी पत्नी ने परिजनों को खाना खिलाया। इसके बाद उसे चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। चाय पीते ही वह गहरी नींद में सो गया।
इसका फायदा उठाकर विवाहिता घर में रखे जेवरात और नकदी लेकर रात में फरार हो गई। सुबह युवक व उसके परिवार के लोग जागे तो विवाहिता घर नहीं मिली। इस पर उनके होश उड़ गए। पति ने इसकी जानकारी ससुरालियों से की तो उन्होंने कहा कि विवाहिता वहां नहीं पहुंची।
मामले को लेकर खलबली मच गई। युवक ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया मामले की तहरीर मिली है, जिस पर जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी