हल्द्वानी:पहले पत्नी ने खाया जहर,अब पति ने जहर खाकर दे दी जान, पत्नी से बहुत करता था प्यार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: महिला ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया. परिवार वाले उसकी गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है. पत्नी के जहर खाने से तनाव में आ आए पति ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई. तो वही पत्नी मौत और जिंदगी से जूझ रही है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आज शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
Ad

बताया जा रहा है कि भीमताल ब्लॉक के भाकर गांव निवासी 37 वर्षीय भुवन पलड़िया की पत्नी रंजना ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे एसटीएच लेकर आए। वह एसटीएच में आईसीयू में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, दो दर्जनों फैसलों पर लगी मुहर, एक क्लिक में जानिए

घटना से भुवन तनाव में था। परिवार वालों ने बताया कि वह बार-बार यही कहता था कि मैं अब लोगों को क्या मुंह दिखाऊंगा वह अपने पत्नी से काफी प्यार करता था वह पत्नी के उपचार के लिए हल्द्वानी में ही था। बृहस्पतिवार को भुवन मोतीनगर में बेसुध अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों को पता चला तो किसी तरह परिजनों और पुलिस से संपर्क किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,

उसे उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें