तीन सगे भाइयों ने अपने चचेरे भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

चंपावत : जिले में चल्थी क्षेत्र के दूरस्त गांव नौलापानी में मामूली विवाद पर तीन सगे भाइयों ने अपने ही चचेरे भाई की पीट पीट कर हत्या कर दी 14 सितंबर को 30 वर्षीय जीवन लाल एक नामकरण संस्कार में गया था इस दौरान उसके चचेरे भाई को तीन सगे भाइयों से विवाद हो गया इस दौरान तीनों सगे भाइयों ने इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद खटीमा अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल में भेज दिया जहां उसकी मौत हुई । घटना से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Ad

बताया जा रहा है कि 14 सितंबर को चल्थी के पास नौलापानी गांव में नामकरण संस्कार कार्यक्रम था। ग्राम प्रधान गीता देवी के पति 30 वर्षीय जीवन लाल का गांव के ही लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मृतक के चेचेरे भाई महेश, कमल व नवीन ने जीवन लाल को लाठी डंडे व घूसों से पीटकर अधमरा कर दिया।

मृतक के पिता गणेश राम ने बताया कि नामकरण संस्कार के दिन उनके पुत्र जीवन को तीनों चचेरे भाईयों ने लहू लुहान कर घायल अवस्था में रास्ते में फेंक दिया था काफी खोजबीन के बाद जीवन घायल अवस्था में मिला उन्होंने बताया कि महेश, कमल व नवीन तीनों भाईयों ने उनके पुत्र की हत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है वहीं आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें