हल्द्वानी-चुनाव ड्यूटी से लौट रहे टीचर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

हल्द्वानी: चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे गेस्ट टीचर की अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया टीचर को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हुई है,शिक्षक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया रहा है कि गेस्ट टीचर की ड्यूटी रामनगर के सांवल्दे स्कूल में सीसीटीवी वेब कास्टिंग चुनाव ड्यूटी में लगी हुई थी ।
टीचर सीसीटीवी कैमरा जमा करने के लिए हल्द्वानी आ रहा था जहां मुखानी थाना क्षेत्र के लामचौड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद उनकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है.
बताया जा रहा है कि रामनगर के ग्राम चोरपानी जोशी कालोनी निवासी 42 वर्षीय अरुण उप्रेती देवीपुरा मालधनचौड़ में गेस्ट टीचर थे 19 अप्रैल को हुए चुनाव में उनकी ड्यूटी सांवल्दे स्कूल में वेब कास्टिंग में लगी थी शुक्रवार को मतदान के बाद देर हो गई थी इसलिए वह शनिवार की सुबह अपनी बाइक से हल्द्वानी एमबीपीजी के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा जमा करने आ रहे थे लामाचौड़ के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
अरुण के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है. घर पर उनकी पत्नी व तीन बच्चे हैं दो बेटियां बड़ी व एक छोटा बेटा छह साल का है उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार