Uttarakhand Board: उत्तराखंड बोर्ड10th 12th रिजल्ट इस तारीख को होगा जारीऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है और अब रिजल्ट जारी होने की बारी है।

Ad

रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किया जा सकता है हालांकि यूके बोर्ड की तरफ से अभी तक नतीजों की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर घोषित होगा जहां से स्टूडेंट्स मांगी गई डिटेल दर्ज कर इसे चेक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO


कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट एवं एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको नतीजे घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए लिंक पर क्लिक करना होगा और यहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को 27 फरवरी 2024 से 16 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया था। यह परीक्षाएं अलग अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। इसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 10वीं और सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 12वीं की परीक्षाएं हुई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में 2 लाख, 10 हजार 354 छात्र उपस्थित हुए थे। इसमें 1 लाख, 15 हजार 606 छात्र 10वीं हाई स्कूल और 94 हजार 748 छात्र 12वीं इंटरमीडिएट के थे। इन 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने राज्य के 1228 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें