हल्द्वानी:असिस्टेंट कमिश्नर की बेटी ने नंदोई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न जबकि नंदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि की उसकी शादी 2020 को नई दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी शादी के समय परिवार वाले समर्थ के अनुसार दहेज और उपहार दिए लेकिन अब मायके वाले एक करोड़ रुपए और ऑडी कार की डिमांड कर रहे हैं ।

महिला का कहना है कि जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पति अप्राकृतिक संबंध का दबाव बनाने लगा व सुसर और चचिया ससुर अश्लील हरकतें करने लगे पीड़िता ने कहा कि परिवार की इज्जत के खातिर महिला सब कुछ चुपचाप सहन करने लगी। अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर जब नंदोई से कहा तो 5 जनवरी 2021 को सहानुभूति दिखाने के बहाने की उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दे दी।


महिला ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की पूरे मामले में कोतवाली पुलिस महिला के तहरीर पर
पति, सास, ससुर, चचिया ससुर, नंदोई और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें