लालकुआं में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में 3 दिन बाद कमरे में मिली लाश

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में किराए में रहने वाले 70 वर्षीय पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि बिन्दुखत्ता खुरियाखता निवासी 70 वर्षीय पूर्व सैनिक गंगा सिंह चुफाल लालकुआं में अकेले किराए में रहते थे जबकि परिवार के लोग बिन्दुखत्ता घर में रहते थे। रविवार देर शाम किराए के कमरे से जब बदबू आनी शुरू हुई तो लोगों ने कमरे में झांक कर देखा तो पूर्व सैनिक की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है । पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण बीमारी हो सकती है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO