उत्तराखंड (बड़ी खबर ) कालाढूंगी में तैनात कांस्टेबल पर पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज– जाने क्या है मामला

नैनीताल जनपद के कालाढूंगी थाने में तैनात एक कांस्टेबल के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल द्वारा भर्ती के दौरान गलत शैक्षिक अभिलेख के सहारे उत्तराखंड बनने से पहले ही पुलिस महकमे में भर्ती होकर विभाग को झांसा देकर नौकरी हासिल की है। इस मामले में पंतनगर थाने में कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर खटीमा ग्राम बंडिया, निवासी चंद्रप्रका ने देहरादून सतर्कता मुख्यालय को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि जनपद नैनीताल के कालाढूंगी में तैनात एक कॉन्स्टेबल ग्राम विरेंद्रनगर गोठा, थाना सितारगंज का निवासी है जो गलत अभिलेख लगाकर नौकरी कर रहा है।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि नौकरी करने वाला कॉन्स्टेबल 1990 में राजकीय इंटर कालेज सितारगंज से हाईस्कूल की परीक्षा में बैठा था जहां वह अनुत्तीर्ण हो गया था। जिसके बाद वह फर्जी दस्तावेज तैयार करके या फिर किसी अन्य के शैक्षिक अभिलेख के सहारे उत्तराखंड बनने से पहले ही पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती होकर नौकरी कर विभाग को झांसा दिया है।उन्होंने कांस्टेबल के सभी अभिलेखों की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस सतर्कता मुख्यालय के आदेश पर हुई जांच के बाद पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे