हल्द्वानी: लालकुआं में लोगों को झांसे में लेकर जेवरात और नगदी धोखाधड़ी करने वाले जाने माने सर्राफा कारोबारी गिरफ्तार-जाने मामला
हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे एक सर्राफा व्यापारी सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रहीं हैं। .
लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर चल रहे वांछित / वारंटियों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की चलाई जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे लालकुआं वार्ड नम्बर 6 निवासी सर्राफा व्यापारी पवन रस्तोगी पुत्र स्व प्रेम रस्तोगी को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिन्दुखत्ता के ग्रामीणों ने लाखों रुपये की नगदी व जेवरातों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी विवेचना लालकुआं पुलिस द्वारा की गई थी.जब से उक्त मामले में यह वांछित चल रहा था पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी सर्राफा व्यापारी पवन रस्तोगी को उसके घर से गिरफ्तार किया है.
इसके अलावा पुलिस लम्बे समय से वांछित चल रहे हैं जवाहर नगर वार्ड नम्बर तीन निवासी आरोपी शोयब खान पुत्र मुशर्रफ खान सहित उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर निवासी नवीन श्रीवास्तव पुत्र बृजमोहन को मोबाइल लोकेशन के आधार पर कर्नाटक के बंगलौर से गिरफ्तार किया है जिनके ऊपर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा चल रहा है और वर्तमान में वंचित थे वही कोतवाली पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रहीं हैं.
इधर पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी, अ.उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट, उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी,कांस्टेबल राहुल कुमार, गुरमेज सिंह, अनिल कुमार, महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान मौजूद रहे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,