हल्द्वानी: बीजेपी कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने लालकुआं से की दावेदारी कहा स्थानीय प्रत्याशियों को मिलना चाहिए प्राथमिकता
हल्द्वानी: बीजेपी कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र से अपना दावेदारी पेश की है लाल कुआं में प्रेस वार्ता कर अपनी दावेदारी पेश करते हुए ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं और पार्टी ने उनको कई जिम्मेदारियां दी है जिनको उन्होंने बखूबी निभाया है।
इससे पहले वह कई पदों पर काम कर चुके ऐसे में उनकी मंशा है कि वह इस बार विधायक बन जनता की सेवा करें उन्होंने कहा कि अपनी दावेदारी को पार्टी फोरम में पेश कर चुके हैं और पार्टी ने अगर उनको टिकट दिया तो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। लाल कुआं में बाहरी बनाम भीतरी प्रत्याशी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पार्टी को चाहिए कि स्थानीय दावेदार को पहले प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में पूरे लाल को विधानसभा में विकास कार्य हुआ है ऐसे में अगर उनको मौका मिलता है तो लाल कुआं क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..