चार दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव
रुद्रपुर : घर से लापता 40 साल के भूतबंगला निवासी राजपाल का शव चार दिन कल्याणी नदी से बरामद हुआ है। शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को पहाड़गंज से निकलने वाली कल्याणी नदी में लोगों को एक 40 साल के व्यक्ति की लाश मिली।आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त
40 साल के भूतबंगला निवासी राजपाल पुत्र सोहन लाल के रूप में हुई।
मृतक के चार बच्चे हैं, सबसे बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है।
वही मौत का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत