नैनीताल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के घर हिंदूवादी संगठनों ने की आगजनी
नैनीताल :पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखे गए किताब में हिंदुओं को आतंकी बताए जाने पर पूरे देश में विरोध चल रहा है तो वही सलमान खुर्शीद के नैनीताल के रामगढ़ स्थित शीतला में घर पर हिंदूवादी संगठनों ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सलमान खुर्शीद की लिखी हुई किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से किए जाने पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है
जगह-जगह उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा हो रही है तो वहीं हिंदूवादी संगठनों द्वारा आज दोपहर 2:00 बजे के बाद उनके आवास में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना की गई इस दौरान कुछ लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे भी देखे गए, घटना की सूचना के बाद सीओ भवाली भूपेंद्र धोनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और पूरी घटना की तफ्तीश की जा रही है डीआईजी कुमाऊ नीलेश आनंद भरणे ने फोन से जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी जिन लोगो का इसमें हाथ होगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..