हल्द्वानी:(बड़ी खबर)दीपावली पर मिलावट खोर हुए सक्रिय, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी; खुशियों का पर्व दीपावली का त्यौहार नजदीक है दीपावली पर खाध्य पदार्थ को लेकर मिलावट खोर भी सक्रिय हो गए हैं. जिसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट खोरो के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है.
उपयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग कुमाऊँ मंडल अनुज कुमार थपलियाल और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में शहर के कई मावा कारोबारी और मिठाई की दुकानों पर छापामारी कर सैंपलिंग की कार्रवाई की है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के तीन मावा आढ़तियों और दो मिठाई की दुकानों पर सैंपलिंग की कार्रवाई की गई है जहां जांच नमूनों को राज्य प्रयोगशाला को भेजा गया है.
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग हमेशा से चेकिंग अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की कार्रवाई करता है लेकिन त्योहार के मद्दे नजर विशेष चेकिंग अभियान चलाई जा रही है जिसके तहत मावा और मिठाई के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है. खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई जाती है तो उक्त कारोबारी के खिलाफ विधि के कार्यवाही की जाएगी.
अभय कुमार सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी, कैलाश चन्द्र टम्टा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी मौजूद रहे.
त्योहारी सीजन को देखते हुए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण कार्यवाही सम्पूर्ण पूरे जिले में जारी रहेगी इसके लिए अतिरिक्त टीमें बनाई गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,