हल्द्वानी:संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के जवान की मौत, घर लौटते ही हुई मौत
हल्द्वानी: सेना की एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई हैं. बताया जा रहा है कि सेना का जवान छुट्टी बिताने के बाद 14 दिन पहले अपने यूनिट को वापस लौटा था लेकिन यूनिट में ना जाकर 14 दिन बाद फिर वापस हल्द्वानी अपने घर लौट आया जहां घर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई. परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.मौत किस कारण से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा.लेकिन छुट्टी गुजरने के 14 दिन तक वह कहां था.पुलिस इसकी जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि देवलचौड़ निवासी 39 वर्षीय उमेश सिंह नगरकोटी मूलरूप से कांडा बागेश्वर के रहने वाले थे. देवलचौड़ में वह पत्नी , मां और बेटा बेटी के साथ साथ रहते थे. फौजी उमेश की वर्तमान में तैनाती सिलिगुड़ी सिक्किम में थी.उमेश के भाई कुंदन सिंह नगरकोटी ने बताया कि बीते 15 दिन की छुट्टी पूरी कर वह छह अक्टूबर को वह हल्द्वानी स्थित घर से सिक्किम के लिए निकले थे.लेकिन वह अपनी यूनिट में पहुंचे ही नहीं पहुंचे.
शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक वह घर पहुंचे उनके पास आईकार्ड के अन्य सामान भी नहीं था वह सिलीगुड़ी तक तो गए लेकिन अपनी यूनिट में आमद नहीं कराई और वापस घर लौट आए. घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई.परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजन यह नहीं बता सके कि छह अक्टूबर को जब वह ड्यूटी के लिए निकले और 19 अक्टूबर को अचानक घर लौटे तो इस दौरान वह कहां थे.मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की मौत की सही कारणों का पता चल सकेगा .
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती