हल्द्वानी : कोरोना की फिर दस्तक मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस की 8 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

हल्द्वानी : राजकीय मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 8 छात्राएं कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद अग्रिम आदेशों तक उनकी कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, पॉजिटिव आईं सभी छात्राओं को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज भी लग चुकी है।
सभी 8 कोविड पॉजिटिव छात्राओं को कोविड अस्पताल में रखा गया है, बाकी सभी 125 छात्र छात्राओं की सैम्पलिंग करवाई जा रही है, बताया जा रहा है कि 12 अगस्त से जो मेडिकल कॉलेज की क्लास शुरू हुई है वह सभी छात्राएं अभी घर से आए हैं जिनमें कोविड के लक्षण दिखे तो उनके सैंपल लिये गये, जिसके बाद 8 छात्राएं कोविड पॉजिटिव आ चुकी हैं।
कोरोना के मामले कम होने के बाद स्कूल और कॉलेजों को खोला गया है। मेडिकल कॉलेज में 8 छात्राओं कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक रोस्टर प्लान किया जा रहा है जिसमें यह तय किया जाएगा कि स्कूलों और कॉलेजों में सैम्पलिंग लगातार करवाई जाए तभी यह पता चल पाएगा की कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं या घट रहे है, कंटेंटमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की आवश्यकता तो नही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार