पत्नी से करता था प्यार पत्नी की जलती चिता में कूदकर दी जान
ओडिशा: पश्चिम उड़ीसा के कालाहांडी जिले में पत्नी की मौत से व्यथित एक बुजुर्ग ने पत्नी की अंतिम संस्कार के दौरान उसकी जलती चिता पर कूद गया जहां जलने से उसकी भी मौत हो गई
यह घटना मंगलवार को जिले के गोलामुंडा ब्लॉक के सिआलजोडी गांव की है जहां 60 वर्षीय महिला रायबड़ी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था इस दौरान मृतक का पति निलामणि सबर (65) जलती चिता में कूद गया जहां उसकी मृत्यु हो गई ।
बताया जा रहा है कि चार बेटे और रिश्तेदार परंपरा के अनुसार नजदीक के जलाशय में नहाने गए तो इस दौरान वह (सबर) अपनी पत्नी की जलती चिता पर कूद गए.नीलमणि शबर गांव के पंचायत समिति के सदस्य थे, वहीं उनकी पत्नी रायबारी शबर वार्ड सदस्य थीं। गांववालों की माने तो शबर दंपती को कहीं भी एक साथ आते-जाते देखा जाता था।
मंगलवार की शाम हृदयाघात से 60 वर्षीय रायबारी शबर की मौत हो गई थीं। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच भी कर रही है कि मृतक का पति किन परिस्थितियों में चीता में कुदा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..