नैनीताल: वीरभट्टी पर पहाड़ों से लगातार गिर रहे हैं मालवा और बोल्डर सुरक्षा के दृष्टि से मार्ग किया गया बंद

नैनीताल के ज्योलीकोट कर्णप्रयाग मार्ग पर पिछले सप्ताह शुक्रवार को भारी मलबा आ जाने से सड़क बंद हो गई थी लेकिन तीन बार सड़क को सुचारू करने के बाद लगातार पहाड़ों से गिर रहे मालवा प्रशासन के लिए चुनौती बन रहा है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग को अभी नहीं खोला जा रहा है। बुधवार को मलबा हटाने के बाद सुचारु हुआ यातायात मलबा आने के बाद गुरुवार को फिर बाधित हो गया। एनएच टीम ने कुछ घंटों में मलबा तो हटा दिया, मगर लगातार गिर रहे मलबे से खतरे को देखते हुए पुलिस ने दोपहर बाद मार्ग में यातायात बंद करवा दिया है। अब मौसम खुलने के बाद ही यातायात सुचारु होने की उम्मीद है।
एक सप्ताह से मार्ग बंद होने से जहां कुमाऊं मंडल के पहाड़ों पर जाने वाले यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है । छोटे वाहनों एवं बसों को नैनीताल होते हुए अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सहित कर्णप्रयाग को भेजा जा रहा है।
ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग हाईवे में वीरभट्टी के समीप भारी मामला सड़क और पुल पर आ गया था। छह दिन बाद बुधवार दोपहर मलबा हटाने के बाद सड़क पर यातायात सुचारु हो पाया। मगर पुलिस ने रात को यातायात बंद रखने का फैसला लिया था। इधर गुरुवार दोपहर को बारिश के बीच पुल के समीप फिर पहाड़ी से मलबा गिरने लगा। जिससे एक बार फिर यातायात बाधित हो गया।
पुलिस प्रशासन के मुताबिक लगातार बारिश के कारण पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे है। जिससे दुर्घटना का डर बना हुआ है। जिसको देखते हुए फिलहाल सड़क पर यातायात बंद करवा दिया है। मौसम में सुधार होने पर यातायात सुचारु किया जाएगा। एनएच की टीम सड़क खोलने के प्रयास में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार