हल्द्वानी:बीयर बार के गोदाम से पकड़ी 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : नैनीताल जिला आबकारी विभाग की टीम ने गरमपानी स्थित एक बीयर बार के गोदाम में छापामारी कर अवैध रूप से रखी 35 पेटी शराब पकड़ा है पूरे मामले में आबकारी विभाग ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भवाली-अल्मोड़ा राजमार्ग स्थित बार पर पर देर शाम आबकारी ने छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें बार के गोदाम तथा बार के अंदर से अवैध रूप से रखी गई 35 पेटी को पकड़ लिया।

Ad


आबकारी अधिकारीयो ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि बीयर बार में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी की है जहां शराब को जप्त किया है।
माल को सीज कर दो नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही।


गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जहां बीयर बार में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी की है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब ₹300000 से अधिक बताई जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें