Uttarakhand Good News: उत्तराखंड में बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का तोहफा, आदेश जारी
उत्तराखंड की बहनें रक्षाबंधन वाले दिन 30 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सीएम धामी ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं.
राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार भी यात्रा के दौरान महिलाओं व बहनों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा
रक्षाबंधन का त्यौहार आगामी 30 अगस्त को मनाया जाएगा. रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है. यह राखी भाई-बहन के प्यार को अटूट बंधन में बांधता है. ऐसे में इस खास मौके पर धामी सरकार ने बहनों के आने-जाने के लिए फ्री सफर की सुविधा दी है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के किराये में 100 फीसदी छूट दी जाएगी. इस संबंध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश जारी किए हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..