प्रेमिका हाथ में मेहंदी लगा कर बरात का करती रही इंतजार, प्रेमी मौसेरी बहन को लेकर हुआ फरार

हाथ में मेहंदी रचाकर प्रेमिका अपने प्रेमी के बरात लाने का इंतजार करती रही लेकिन प्रेमी बेवफा निकला और अपनी मौसेरी बहन को लेकर फरार हो गया मामला उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज का है प्रेमी के पिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर अपने साढ़ूृ पर कार्रवाई की मांग की है
बताया जा रहा है कि थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव की युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी दोनों परिवार की जानकारी थी परिवार वाले इस प्यार को कबूल नहीं करना चाहते थे लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी की जिद्द थी दोनों के परिजन पहले तो उनसे खफा थे, लेकिन बाद में दोनों का निकाह कराने पर सहमत हो गए प्रेमी के परिजनों ने युवती की गोद भराई कर शीघ्र निकाह कराने की बात कही।
इसी बीच प्रेमी शादी करने से मुकर गया इससे गुस्साए प्रेमिका के परिजनों ने थाना नवाबगंज में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के बाद पंचायत बुलाई गई जहां पंचायत में प्रेमी ने परिजनों ने बृहस्पतिवार को निकाह करने का दिन तय कर दिया बृहस्पतिवार की शाम तक जब प्रेमी बरात लेकर नहीं पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों को चिंता सताने लगी तभी जानकारी मिली कि प्रेमी युवक पीलीभीत क्षेत्र की अपनी मौसेरी बहन को लेकर फरार हो गया है इस पर प्रेमिका के परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
प्रेमी के पिता ने थाना नवाबगंज में अपने साढ़ू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है लड़की के परिवार वालों का कहना है शादी की पूरी तैयारी कर चुके थे लेकिन परिवार वाले बरात लेकर नहीं आए इससे उन को भारी नुकसान हुआ है साथ ही समाज में उनकी छवि भी खराब हुई है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO