हल्द्वानी : फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे पहुंचे हल्द्वानी पर्यावरण एवं वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट के क्षेत्र में सारा इकोलॉजी के कार्य की सराहना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :मशहूर फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे आज निजी दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। इस बीच वह शहर के कारोबारी राहुल सोनकर के ऑफिस सारा इकोलॉजी में भी गए और वहां पर्यावरण एवं वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट के क्षेत्र में सारा इकोलॉजी द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा और उस पर विस्तृत चर्चा भी की।

सारा इकोलॉजी द्वारा बनाए जा रहे उत्तराखंडी उत्पादों की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य वर्धक उत्पाद हैं इनको देशभर में पहुंचाया जाना चाहिए। विशेष तौर पर उन्होंने पहाड़ों में स्थापित घराटों में तैयार हो रहे आटा “घराटा” को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये आटा बहुत स्वास्थ्यवर्धक है, अपनी सेहत और स्वास्थ्य के लिए अच्छा खान पान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उनके दिल में बसता है और उत्तराखंड के बेहतरी के लिए जो भी प्रयास होंगे वो हमेशा उसके लिए तैयार हैं। इस अवसर पर प्रशांत सोनकर,पंकज सोनकर, रितेश कुमार, तुषार, फैशल, अदनान फ़ैज़ आदि लोग रहे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें