हल्द्वानी: दुकान में लगी आग अग्निशमन ने पाया काबू भारी नुकसान-VIDEO
हल्द्वानी: शहर के बीचो-बीच कालु सिद्ध मंदिर के पास कृषि सेवा केंद्र दुकान में आग लग गई. आग लगते ही हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पाया है. जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया. आग लगने से दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है.
बताया जा रहा है कि कल सिद्ध मंदिर के पास मॉडर्न कृषि सेवा केंद्र है जिसमें भारी मात्रा में कृषि रसायन दवाइयां, यूरिया खाद के अलावा अन्य रासायनिक दवाइयां रखी हुई थी. घटना गुरुवार देर सुबह करीब 2:30 बजे की है. दुकान में धुआं निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना अग्निशमन को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने मुश्किल से उपकरण से दुकान की शटर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया है. आग ने दुकान को अपने चपेट में ले लिया था. मौके पर पहुंची अग्निशमन और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया है.
आग से दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है. गनीमत रहेगी की समय रहते अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया है नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. आग के चपेट में आने से कई दुकाने बच गई.
आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन दुकान स्वामी द्वारा किया जा रहा है. आग लगने का कारण प्रथम दृष्टि शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO