हल्द्वानी -लाल कुआं हाईवे पर अज्ञात वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को मारा टक्कर हुई मौत

हल्द्वानी: लालकुआं-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दी. मृत व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
बताया जा रहा है कि देर रात गोरापड़ाव के पास कीया मोटर्स के सामने सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति को कोई अज्ञात वाहन कुचल कर चला गया सूचना के बाद मौका पर पहुंची पुलिस उक्त व्यक्ति को उठाकर अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया.
मंडी पुलिस चौकी प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि घटना बुधवार रात की है सड़क एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. संभवत मृत व्यक्ति पैदल जा रहा होगा मृत व्यक्ति के पास से किसी तरह के कोई पहचान पत्र प्राप्त नहीं हुआ है. मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है.
मृतक के शव को मोर्चरी में रखा गया है शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि घटना किस वाहन से हुआ है आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है मृतक के शिनाख्त के लिए आसपास के थाना चौकिया को भी सूचित किया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग