14 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म दुष्कर्मी गिरफ्तार

देहरादून: विकास नगर क्षेत्र से एक दरिंदे ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद गर्भ किशोरी गर्भवती हो गई और 9 महीने बाद किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है।
नगर के एक व्यक्ति ने विकास नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कहा कि शाहिद पुत्र रहीसुद्दीन निवासी भट्टा रोड सराय गली विकास नगर देहरादून ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जिससे उसकी पुत्री 9 माह की गर्भवती हो गई। उनकी पुत्री ने इस घटना के बारे में पहले परिवार के किसी सदस्य को नहीं बताया। पुत्री के 09 माह की गर्भवती होने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई। शुक्रवार प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने सुरक्षित तरीके से बच्चे को जन्म दिया।
शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धारा व अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच थाना कालसी की दारोगा अंजना चौहान को सौंपी पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार