Dehradun:बेरोजगार संघ के प्रदर्शन में पूर्व सीएम हरीश रावत की ब‍िगड़ी तबियत, -VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Deharadun: देहरादून में बेरोजगारों का प्रदर्शन चल रहा है इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी बेरोजगारों के समर्थन में पहुंचे जहां पूर्व सीएम हरीश रावत की तबियत अचानक बिगड़ गई। वह बेरोजगार संघ के धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। अचानक हरीश रावत धरना प्रदर्शन स्‍थल पर बेहोश हो गए। उनके बेहोश होते ही सभी लोग घबरा गए। वहीं उनको पुलिस वालों ने वहां से उठाया ले गई।

देहरादून में प्रदर्शन के दौरान युवाओं के उपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच घंटाघर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं।

शुक्रवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। विपक्षी पार्टियां भी युवाओं के इस आंदोलन में कूद पड़ी हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

छात्रों के इस प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों से अपील करते हुए उनसे शांति बनाए रखने को कहा था. सीएम धामी ने कहा था कि हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है. हमने किसी भी भर्ती घोटाले को न तो दबाया है और न ही छिपाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त कानून लाने का फैसला पहले ही कर लिया है. हम देश के सबसे कड़े एंटी-कॉपी पर काम कर रहे हैं. हमारी सरकार युवाओं के हित में लगातार फैसले ले रही है. सीएम ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि भविष्य में होने वाली सभी भर्तियां निष्पक्ष रूप से की जाएंगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें