Uttarakhand News: भारी मात्रा में नकली शराब बरामद, उपकरण और लेबल बरामद, लालकुआं का आरोपी फरार-देखें VIDEO
अवैध शराब की धरपकड़ एवं रोकथाम हेतु आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून तथा जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर द्वारा प्रदत्त निर्देषों के क्रम में आज दिनांक 22.11.2023 को अशोक मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग ऊधमसिंह नगर, जिला आबकारी प्रवर्तन इकाई तथा कुमायूॅ मण्डल, प्रवर्तन इकाई की संयुक्त टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र के भूरारानी स्थित एक घर पर दविश दी।
इससे पूर्व मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी थी कि लालकुआं क्षेत्र का रहने वाला विकास मण्डल आज कल भूरारानी क्षेत्र में गतिविधि कर रहा है। मुखबिर द्वारा बताया गया है कि आज वह भूरारानी क्षेत्र में आने वाला है। टीम द्वारा उसकी सूरागसी लगायी गयी, तो वह अपनी ऑल्टो कार यू0के0-04 8229 में आता हुआ टीम को दिखाई दिया। विकास मण्डल को आबकारी विभाग द्वारा पूर्व के वर्षों में भी नकली षराब की फैक्ट्री के साथ पकड़ा था। टीम द्वारा उसकी कार का पीछा करने पर वह भूरारानी रोड़ में धर्मपुर के पास द्वारका इन्क्लेव फेज-1 कालौनी में घुस गया।
टीम द्वारा कालौनी में उसकी खोजबीन की जाने लगी तो वह एक घर को बन्द कर ऑल्टो कार से जाता हुआ दिखाई दिया। टीम द्वारा उसको रोकने का इशारा किया गया तो वह टीम को पहचान कर गाडी तेज भगाकर ले गया। जिस घर से वह निकला था, उस घर की टीम द्वारा घेराबन्दी की गयी तथा पडोसी गवाहनों को बुलाकर घर का ताला तोडकर उनके समक्ष तलाशी ली गयी तो घर के अन्दर नकली शराब गुलाब ब्राण्ड बनती हुयी पायी गयी।
टीम को इस घर से निम्न मात्रा में शराब और शराब बनाने के उपकरण मिले।
01-तैयार गुलाब ब्राण्ड के पव्वे- 34 पेटी (1632 पव्वे)
02-स्प्रिट-80 लीटर
03-इसेन्स-40 लीटर
04-तैयार देशी
शराब-120 लीटर।
05-बाजपुर देशी मदिरा के लेबिल-11680
06-देशी मदिरा के होलोग्राम-2600
07-एल्कोहल मीटर-01
08-थर्मामीटर-01
09-पिलखली डिस्टलरी के ढक्कन-3000
10-बाजपुर डिस्टलरी के ढक्कन-2000
11-वासर-200
12-मोहर तारीख वाली-01
13-वित्तीय वर्श की मोहर-01
14-केरोमल-लगभग आधा लीटर
15-कलर- आधा लीटर
16-गौद की सीसी-03
17-कैमलिन गौद-02
18-स्टेम्प पैड-02
19-कैची-01
20-टैप-03 पीस
21-मिक्सर मशीन के साथ- 05
22-वाटर फिल्टर-01
23-खाली बारदाना-450 पव्वे।
24-गत्ते मय सैपरेटर-14 बन्डल।
अभियुक्त विकास मण्डल पुत्र विरेन्द्र मण्डल वार्ड न0-04 आजाद नगर डौलीरेन्ज लालकुआॅ के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ कर दी गयी है। उक्त कार्यवाही के दौरान महेन्द्र सिंह बिश्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र1 रूद्रपुर तथा सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 काषीपुर अतिरिक्त प्रभार जनपदीय प्रवर्तन, ऊधमसिंह नगर के साथ अन्य आबकारी कार्मिक शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO