बड़ी खबर: नैनीताल सहित मसूरी आ रहे हैं तो इस बात का रखें ख्याल,भारी संख्या में उमड़े पर्यटक जगह-जगह जाम, 80 से 90% होटल की बुकिंग फुल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल :उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मैदानी क्षेत्र से लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं । शनिवार , रविवार और सोमवार को छुट्टी के चलते मैदानी क्षेत्र से भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल और मसूरी पहुंच रहे हैं ऐसे में जगह-जगह जाम की स्थिति भी देखी जा रही है। यहां तक कि 80 से 90% तक होटल बुक हो चुके हैं अगर आप नैनीताल या मसूरी आ रहे हैं तो होटल बुकिंग कर पहुंचे नहीं तो आपको परेशानी नहीं उठानी पड़ सकती हैं।

Ad


शनिवार से सोमवार तक एक साथ तीन दिन की छुट्टी होने के चलते उत्तराखंड के ज्यादातर पयर्टक स्थल सोमवार तक के लिए पैक हो गए हैं। होटल, रिसॉर्ट शनिवार दोपहर तक ही 90 फीसदी तक बुक हो चले थे। कुछ जगह नई बुकिंग भी नहीं ली जा रही है। इधर, पयर्टकों के रैले से पहाड़ी कस्बों से लेकर मैदान के शहरों में तक जाम की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

अगर आप किसी पहाड़ी क्षेत्र में घूमने की योजना बना रहे हैं लेकिन स्विट्ज़रलैंड नहीं जाना चाहते हैं तो आप अपने देश में ही स्विट्ज़रलैंड की तरह ही पहाड़ व झीलों का आनंद उठा सकते हैं। भारत में ही एक शहर है जिसे आप छोटा स्विट्ज़रलैंड तो कह ही सकते हैं, हम बात कर रहे है नैनीताल शहर की। भारत के उत्तराखंड राज्य में बसा यह खूबसूरत शहर अपनी हरी-भरी वादियों व शांत वातावरण के लिए हमेशा पर्यटकों को चहेता बना रहता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

नैनीताल आ रहे हैं तो घूमने का खास जगह

नैनीताल में घूमने की जगह जिम कार्बेट नेशनल पार्क -Jim Corbett National Park

नैनीताल में घूमने की जगह टिफिन टॉप – Tiffin Top

नैनीताल में घूमने की जगह नैनी झील – Nainital lake

नैनीताल के धार्मिक स्थल हनुमान गढ़ी – Hanuman Garhi

नैनीताल में घूमने की जगह जी बी पंत हाई एल्टीट्यूड जू –

नैनीताल के धार्मिक स्थल मुक्तेश्वर महादेव मंदिर – Mukteshwar Mahadev Temple

नैनीताल में घूमने की जगह केव गार्डन नैनीताल – kev Garden Nainital

नैनीताल के धार्मिक स्थल भीमेश्वर महादेव मंदिर – Bhimeshwar Mahadev Temple

नैनीताल हो गया फुल
शनिवार दोपहर तक ही नैनीताल शहर में 80 फीसदी तक होटल व गेस्ट हाउस फुल हो चुके थे। होटल कारोबारी शाम तक बुकिंग फुल होने की उम्मीद कर रहे हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को रूसी बाईपास में रोका जा रहा है। जहां से सटल सेवा संचालित कर सैलानियों को शहर में प्रवेश दिया जा रहा है। भीड़ काफी है, लेकिन फिलहाल जाम जैसी स्थिति नहीं है। इधर, पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी में भी सभी होटल, लाज पूरी तरह से पैक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

मसूरी में 90 फीसदी बुकिंग
पर्यटन नगरी मसूरी सहित धनोल्टी, बुरांश खंडा के होटल, रिसॉर्ट अगले तीन दिन के लिए गुलजार हैं। सुबह 11 बजे तक ही ज्यादातर होटलों में 90 फीसदी तक की बुकिंग हो गई है। उम्मीद है कि वीकेंड से लेकर सोमवार तक मसूरी पैक रहेगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें