हल्द्वानी बड़ी खबर : गाली गलौज करने पर हल्द्वानी में पत्थरों से कुचल कर युवक की हत्या एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: शनिवार देर शाम मुखानी थाना क्षेत्र में युवक की पथरों से कुचल कर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि मृतक आरोपी को गाली गलौज करता था जिससे वह नाराज चल रहा था और देर रात मौका पाकर उसकी पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी हत्या के बाद युवक फरार होने के फिराक में था लेकिन इससे पहले पुलिस उसको दबोच लिया।


पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र जवाहर ज्योति दमुआढुंगा का रहने वाला 25 वर्षीय प्रकाश बैरागी का मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया में खाली प्लॉट में शव मिला था जहां उसकी पथरों से कुचल कर हत्या कर दी गई थी पुलिस ने जांच पड़ताल में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी हत्या करने के बाद भागने के फिराक में था लेकिन उससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO


पुलिस ने हत्या आरोपी 20 वर्षीय मोहित चंद आर्य निवासी दमुआढुंगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक प्रकाश बैरागी उसको अक्सर गाली गलौज किया करता था जिससे वह गुस्से में आकर शनिवार देर शाम उसकी पथरों से कुचल कर हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें