हल्द्वानी- होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का मिला शव पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: केमू बस स्टेशन के पास एक होटल के कमरे में चंपावत के एक यात्री का कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय कल्याण सिंह सेमल खेत जनपद चंपावत के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं परिजनों को भी सूचित किया है।

Ad

पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा कि मृतक रविवार दोपहर 3:00 बजे होटल के कमरे में आया सुबह जब होटल के कर्मचारियों ने कमरा सफाई करने गए तो इसकी जानकारी मिली होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस के जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया जा रहा है

पुलिस घटना की जानकारी परिजनों दे दी है।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें