भीमताल में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोपी फरार

ख़बर शेयर करें

भीमताल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है । पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

भीमताल पुलिस के मुताबिक एक महिला ने तहरीर देकर कहां है कि मुरादाबाद निवासी एक युवक का कभी-कभी उसके घर आना जाना था बीते 12 अगस्त को वह घर में आया था। उस दौरान उसकी 12 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी इस दौरान युवक ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया ।


पीड़िता की मां जब घर लौटी तो नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपी के धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें