पूर्व दर्जा मंत्री ललित जोशी के नेतृत्व में उपनल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में उपनल कर्मचारियों को अब कांग्रेस का साथ मिल गया है, राज्य सरकार के खिलाफ आज उपनल कर्मचारियों के साथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की उत्तराखंड सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में उपनल कर्मचारियों के खिलाफ लगाई गई एसएलपी को वापस लिया जाये, यही नही राज्य सरकार हाइकोर्ट के आदेशों का पालन करे औऱ उपनल कर्मचारियों को समान वेतन और स्थाई नियुक्ति भी दे

, पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी ने कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है वह ठीक नहीं है, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में उपनल कर्मचारी के खिलाफ लगाई गई एलएसपी को जल्द वापस नहीं लेती है तो उपनल कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे, उधर उपनल कर्मचारियों ने भी सरकार को चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तो वह सड़क से सदन तक आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें