हल्द्वानी :लापता व्यवसायी पवन कन्याल की तलाश में पुलिस की जंगल में कांबिंग डॉग स्क्वायड की मदद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के भोटियापड़ाव के सुभाषनगर निवासी व्यवसायी पवन कन्याल की खोज में पुलिस ने अभियान शुरू किया है। पुलिस ने डॉग स्क्वाड, एसडीआरएफ व फायर कर्मचारियों को मैदान में उतार दिया है। जिसमें संभावित जगहों, नदी, जंगल आदि में तलाश का कार्य किया जा रहा है। जिसमें अभी तक व्यवसायी का कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad


गुमशुदा पवन कन्याल पुत्र स्व0 किशन सिंह कन्याल निवासी सुभाष नगर भोटियापड़ाव हल्द्वानी उम्र-35 वर्ष दिनांक 16 अगस्त को अपने काम से वाहन संख्या-यू0ए0-04ए-4242 सेट्रो कार से ट्रान्सपोर्ट नगर जाने के पश्चात वापस घर नही आने गुमशुदा उपरोक्त को सकुशल बरामद करने हेतु तत्काल डॉ0 श्री जगदीश चन्द्र एस पी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में 03 टीमें गठित की गयी।
मनोज रतूड़ी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री विजय मेहता थानाध्यक्ष तल्लीताल, श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, श्री प्रताप सिह नगरकोटी चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव,श्री हरीश पुरी चौकी प्रभारी ज्योलीकोट, सर्विलांस सैल/एस0ओ0जी नैनीताल
1- गुमशुदा की लास्ट लोकेशन भुजियाघाट पाये जाने पर डॉ0 श्री जगदीश चन्द्र एस0पी0 सिटी हल्द्वानी, श्री संदीप नेगी सी0ओ0 सिटी नैनीताल व श्री शान्तुन पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के द्वारा मौके पर पहुॅचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।


2- डॉ0 श्री जगदीश चन्द्र एस0पी0 सिटी हल्द्वानी, श्री संदीप नेगी सी0ओ0 सिटी नैनीताल व श्री शान्तुन पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के द्वारा गठित टीम व डॉग स्क्वाड टीम के साथ भुजियाघाट के जगलों में कॉबिंग की गयी।
3- गुमशुदा की तलाश करने एस0डी0आर0एफ0 टीम, को तत्काल नैनीताल से बुलाकर नदी व नालों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
4- डॉग स्क्वाड टीम के द्वारा गुमशुदा की तलाश करने हेतु जगलो/ भुजियाघाट के जगंलों ,बस स्टेशन , काठगोदाम रेलवे स्टेशन की चैकिंग की गयी
5- गुमशुदा की तलाश करने फायर स्टेशन को भी मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा भी लगातार कॉबिग की जा रही है।
6- एस0पी0 सिटी हल्द्वानी द्वारा वन विभाग की टीम से भी गुमशुदा की तलाश करने हेतु समन्वयं स्थापित कर भुजियाघाट के जगंलों में कॉबिग करने के दिशा निर्देश दिये गये है।
7- नैनीताल सर्विलॉस/एस0ओ0जी0, टीम के द्वारा ट्रान्सपोर्ट नगर, भोटियापड़ाव, काठगोदाम, जगह -जगह पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों, को चैक व लोकेशन की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें