पुलिस ने 200 पाऊच अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देशानुसार अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान प्रचलित है। विगत कुछ दिनों में थाना लालकुआं क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत एएसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम मे शराब तस्कर डिगर सिंह कोरंगा पुत्र स्वर्गीय जवाहर सिंह कोरंगा निवासी संजय नगर प्रथम बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र 30 वर्ष को टीवीएस मोटरसाइकिल सेंटरा में 200 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ जुर्म धारा 60 /72 आबकारी अधिनियम में अभियुक्त को इमली घाट वन विभाग चौकी से आगे नाले के पास से गिरफ्तार कर थाना लालकुआं पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस टीम में बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल कमल बिष्ट, कॉन्स्टेबल त्रिलोक सिंह मेहता मौजूद रहे ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार