जनरल विपिन रावत के निधन पर पूर्व राज्यमंत्री हेमन्त द्विवेदी ने क्षेत्रवासियो के साथ शोक सभा आयोजित करते हुए दी श्रद्धांजलि

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए दुःखद हादसे में CDS जनरल विपिन रावत व उनकी धर्म पत्नी व अन्य वीर सैनिको की हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई सहादत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है इसी क्रम में यहां संजय नगर बिंदुखत्ता में सैनिक परिवारों व स्थानीय जनता के द्वारा आयोजित शोक सभा में पहुंचे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी ने पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस अवसर पर CDS विपिन रावत का भावपूर्ण स्मरण करते हुए हेमंत द्विवेदी ने कहा कि रावत जी का निधन देश व उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है उन्होंने कहा कि वे सर्वोच्च सेना अधिकारी होने के साथ ही सादगी व सरलता की भी प्रतिभूति थे
हेमन्त द्विवेदी ने कहा कि विपिन रावत एक साहसिक व्यक्ति थे जिनमे ठोस निर्णय लेने की अपार क्षमता थी उन्होंने कहा कि सीडीएस रावत के साहस को देश व उत्तराखंड में सदैव याद किया जायेगा ।
इस दैरान देवेंद्र मेहता, प्रकाश मेहता, संजय मेहता, विनोद श्रीवास्तव, अशोक अधिकारी, मोहित कांडपाल, पूरन परिहार, विकास सिजवाली, वीरेंद्र बिष्ट, गोपाल दत्त भट्ट, सौरभ आर्य, संजीव आर्य, पुनीत मेलकानी, पंकज दानू के साथ सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार